फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Panchayat elections, war of words between MLA and Mayor

Udham Singh Nagar News: चुनाव पंचायत का, विधायक और मेयर में छिड़ी जुबानी जंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections, war of words between MLA and Mayor

विज्ञापन
रुद्रपुर। पंचायत चुनाव में प्रचार के दौरान सियासी प्रतिद्वंद्विता के चलते नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप से सियासत का पारा चढ़ा हुआ है। जिपं की कुरैया सीट पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उतरे मेयर विकास शर्मा ने किच्छा विधायक का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए किच्छा से विदाई की तैयारी का बयान दे डाला। इससे नाराज विधायक तिलकराज बेहड़ ने एक नुक्कड़ सभा में मेयर पर पटलवार कर उनको राजनीति में कल का आया बच्चा करार दे दिया।
सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के बयान वायरल हो रहे हैं। दरअसल आधी रुद्रपुर और आधी किच्छा विधानसभा में आने वाली सीट पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी के लिए विधायक बेहड़ ने पूरी ताकत झोंकी हुई है।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले कुरैया सीट पर मेयर शर्मा ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं के साथ डोर टू डोर जनसंपर्क किया था और बयान दिया था। इधर, बेहड़ ने किच्छा विधानसभा में एक नुक्कड़ सभा में मेयर को करारा जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed