फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   panchayat byelection in usnagar

Udham Singh Nagar News: हरजिंदर और अमनदीप कौर बनीं प्रधान

Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
panchayat byelection in usnagar
बाजपुर में विजयी प्रत्याशी का स्वागत करते लोग। संवाद
बाजपुर/जसपुर। प्रधान पद पर हुए उपचुनाव में हरजिंदर कौर केलाबंदबारी तथा ग्राम पंचायत दुर्गापुर में अमनदीप कौर जीतीं। हरीश शर्मा टांडा आजम के बीडीसी सदस्य निर्वाचित हुए। ब्लाॅक कार्यालय में शनिवार को हुई मतगणना के दौरान केलाबंदवारी के लिए निर्दलीय प्रत्याशी हरजिंदर कौर को 762 और भाजपा समर्थित प्रधान प्रत्याशी ज्योति राठौर को 295 मत मिले। ग्राम पंचायत दुर्गापुर में प्रधान पद के उपचुनाव में अमनदीप कौर जीतीं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी जतन कुमार को 386 मतों से हराया। निर्वाचन अधिकारी बीडीओ जीजी गोस्वामी ने नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाणपत्र सौंप कर विजयी घोषित किया। टांडा आजम के क्षेत्र पंचायत से सदस्य पद के प्रत्याशी हरीश शर्मा को 708 और सिम्मी को 565 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी ने बताया कि केलाबंदवारी में तीन मतदान केंद्र पर कुल 1,366 मतदाता थे। इनमें से 1,096 मत पड़े थे। क्षेत्र पंचायत के किलावली वार्ड से दीपक कुमार, दुर्गापुर वार्ड से मंजीत सिंह पहले ही निर्विरोध सदस्य घोषित किए जा चुके हैं। प्रधान मंजीत सिंह की मृत्यु हो जाने के बाद फरवरी से दुर्गापुर में प्रधान का पद खाली हो गया था। अगले वर्ष नवंबर में प्रधान पद का कार्यकाल पूरा हो रहा है। वहां राजेश यादव, सरफराज अहमद, शुकलास राना, योगेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

बाजपुर में विजयी प्रत्याशी का स्वागत करते लोग। संवाद

बाजपुर में विजयी प्रत्याशी का स्वागत करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed