{"_id":"6a7639aee4d482e07c00d1eb","slug":"padma-shri-vaidya-balendu-prakash-passes-away-ayurveda-world-mourns-rudrapur-news-c-242-1-rdp1025-145436-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन, आयुर्वेद जगत में शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: पद्मश्री वैद्य बालेंदु प्रकाश का निधन, आयुर्वेद जगत में शोक
Sat, 08 Aug 2026 01:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर/रुद्रपुर। प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य, शोधकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित वैद्य बालेंदु प्रकाश (78) का रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। आयुर्वेद की रसशास्त्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ के रूप में वह देश-विदेश में पहचान रखते थे। उनके निधन की पुष्टि परिजनों ने की है।
वैद्य बालेंदु प्रकाश ने जटिल रोगों, विशेषकर कैंसर और क्रॉनिक पैंक्रियाटाइटिस के उपचार और शोध के क्षेत्र में लंबे समय तक काम किया। आयुर्वेद को वैज्ञानिक और शोध आधारित चिकित्सा पद्धति के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी उन्होंने लगातार प्रयास किए। चिकित्सा क्षेत्र में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने वर्ष 1999 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। वह राष्ट्रपति के मानद चिकित्सक के रूप में भी सेवाएं दे चुके थे।
उनके निधन की खबर फैलते ही आयुर्वेद चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। देश-विदेश में उनके प्रशंसकों और उनसे उपचार करा चुके लोगों ने दुख जताया। उनके शिष्यों, सहकर्मियों और गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।