फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy purchasing will be start from 3 October.

खटीमा में तीन से होगी धान खरीद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing will be start from 3 October.
खटीमा में मंडी समिति परिसर में आयोजित बैठक में मौजूद किसान। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एक अक्तूबर से होने वाली धान खरीद को लेकर किसानों एवं प्रशासनिक अधिकारियों, राइस मिलर्स की बैठक में हंगामा हुआ। बैठक में किसानों ने धान खरीद को लेकर होने वाली लूट-खसूट का कच्चा चिट्ठा राइस मिलरों और अधिकारियों के समक्ष रखा। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक अक्तूबर से मंडी परिसर में कच्चा आढ़त पर खरीद नहीं हुई तो धान लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मंडी परिसर में एकत्र होंगी। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने चर्चा की। इसके बाद एसएमआई जगदीश कलौनी ने बताया कि धान खरीद तीन अक्तूबर से होगी।
विज्ञापन

मंडी चबूतरे पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गुरुसेवक सिंह एवं भाकियू चढूनी ब्लॉक अध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में खुली बैठक हुई। बैठक में किसानों ने खरीद के नाम पर होने वाली परेशानी अधिकारियों के समक्ष रखी। किसानों ने 500 क्विंटल प्रतिदिन होने वाली कच्चा आढ़त खरीद में किसानों की मात्र आधी खरीद होने, नमी के नाम पर पांच से 15 किलो धान काटने, मंडी परिसर से खरीदी गई ट्रॉलियों को एक दिन खड़ी रखने, बिक्री के इंतजार में धान लदी खड़ी ट्रॉलियों का धान सूखने, किसानों को मंडी परिसर में ठहराने, पीने के पानी की व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने किसानों के साथ ही राइस मिलरों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने धान साफ-सुथरा लाने और धान खरीद संबंधी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करने को कहा। उन्होंने एसएमआई कलौनी एवं राइस मिलरों से अपील की कि वह धान लेकर सिक्स आर किसान के हाथ में दें। बैठक में मंडी परिसर मुख्य द्वार पर सीसीटीवी लगाने की मांग उठी। मंडी चेयरमैन नंदन सिंह खड़ायत ने पेयजल की व्यवस्था व किसानों के लिए मंडी विश्राम गृह खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां तहसीलदार शुभांगिनी, मंडी सचिव ललित मोहन पांडे, भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह, जसविंदर सिंह पप्पू, हरप्रीत सिंह, भगवंत सिंह खालसा, प्रकाश तिवारी, बलविंदर सिंह, मंडी समिति उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, राईस मिल एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील अग्रवाल आदि थे।

खटीमा में मंडी समिति परिसर में किसानों की बैठक में मौजूद एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट एवं तहसीलदार ?

खटीमा में मंडी समिति परिसर में किसानों की बैठक में मौजूद एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट एवं तहसीलदार ?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed