फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Paddy purchase centers do not open on fourth day

धान क्रय केंद्रों पर चौथे दिन भी नहीं खुला खाता

Thu, 05 Oct 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  रुद्रपुर। Updated Thu, 05 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchase centers do not open on fourth day
ुद्रपुर के तराई विकास सहकारी संघ में सूना पड़ा यूसीएफ का धान खरीद केंद्र - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर में खोले गये धान क्रय केंद्रों में चौथे दिन भी धान खरीद का खाता नहीं खुल सका। सन्नाटे के बीच केंद्र प्रभारी दिन भर किसानों की बाट जोहते नजर आये। अभी तक रुद्रपुर में सभी सहकारी धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शून्य रही है।

विज्ञापन


एक अक्टूबर से धान खरीद केंद्र शुरू हो गए हैं। इसके बावजूद रुद्रपुर में अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों में धान की खरीद नहीं हुई है। सरकारी व्यवस्था की किरकरी को बचाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को जिले में 92 धान खरीद केंद्र खोलने की घोषणा की। इसके बावजूद किसान क्रय केंद्रों तक पहुंचने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बुधवार को चौथे दिन भी सरकारी क्रय केद्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। तराई विकास सहकारी संघ के कार्यालय में लगे यूसीएफ के कांटे में चौथे दिन भी धान खरीद का खाता नहीं खुला है।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी प्रेमनाथ यादव ने कहा कि तराई विकास सहकारी संघ में खोले गये केंद्र की सूची में विजय नगर, जय नगर, श्रीरामपुर, रायपुर आदि गांवों के किसानों के नाम शामिल हैं। लेकिन अभी तक कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा है। गल्ला मंडी स्थित आरएफसी के खरीद केंद्र के प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि बुधवार को कोई किसान धान बेचने नहीं पहुंचा। पूर्वी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति में बनाये खोले गये यूसीएफ के बगवाड़ा मंडी और फुलसुंगा  खरीद केद्रों में भी दूसरे दिन खरीद नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed