फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Oxygen Cylinder provided via Social media Post

घर में था मातम, दूसरे मरीज के लिए दे दिया ऑक्सीजन सिलिंडर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Cylinder provided via Social media Post
रुद्रपुर। कोविड-19 के कठिन दौर में जहां इंजेक्शन और दवा की कालाबाजारी के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं कुछ मानवीय चेहरे भी उम्मीद की रोशनी दिखा रहे हैं। एक व्यक्ति ने घर में परिजन की मौत होने के बाद पसरे मातम के माहौल के बीच ऑक्सीजन सिलिंडर जरूरतमंद मरीज के लिए दे दिया।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर इकाई की ओर से जरूरतमंद मरीजों तक ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाने की मुहिम चलाई जा रही है। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि शनिवार की सुबह भूतबंगला निवासी एक महिला मरीज के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए परिजनों ने उनके संपर्क किया था। इसके बाद उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप में ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत का संदेश डाला था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें आदर्श कालोनी निवासी मुजम्मिल अंसारी ने फोन कर सिलिंडर होने और ले जाने की बात कही थी। जब वे सिलिंडर लेने घर पहुंचे तो वहां मुजम्मिल के भाई की पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। उनके भाई की पत्नी को शुक्रवार की रात अटैक आया था। संजय ने बताया कि मुजम्मिल ने भरा सिलिंडर ऑक्सी मीटर के साथ दिया था। इसके बाद भरे सिलिंडर को भूतबंगला निवासी मरीज की बेटी रुखसाना को दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed