फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Over 150 suspicious youths from Jaspur are on the radar of the UP cyber crime team.

Udham Singh Nagar News: जसपुर के 150 से अधिक संदिग्ध युवा यूपी की साइबर क्राइम टीम की रडार पर

Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 10 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Over 150 suspicious youths from Jaspur are on the radar of the UP cyber crime team.
जसपुर। 150 से अधिक संदिग्ध युवा यूपी की साइबर क्राइम टीम की रडार पर हैं। टीम को इन युवाओं से 1.64 करोड़ रुपये की ऑनलाइन ठगी के बारे में जानकारी जुटानी है। इस मामले में अब तक यूपी पुलिस जसपुर से चार युवकों को पकड़ कर जेल भेज चुकी है। मामला अंतरराज्यीय साइबर गिरोह से जुड़ा है। यूपी की साइबर क्राइम टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाना प्रभारी मनोज परमार ने बताया कि मुरादाबाद निवासी कारोबारी से साइबर ठगों ने ट्रेडिंग के नाम 1.64 करोड़ की ऑनलाइन ठगी की थी। अगस्त में घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि जसपुर के मोहल्ला नईबस्ती निवासी आकिब जावेद ने इसी मोहल्ले के अदनान हुसैन के कहने पर लोगों के बैंक खाते खुलवाए और उन्हें अपने साथ नेपाल ले गया।
विज्ञापन

इन लोगों के खाते में ही साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की गई। इस दौरान उसने खाताधारकों को नेपाल में ही नजर बंद रख कर होटल के वाईफाई का इस्तेमाल किया। नजरबंद लोगों के खातों से रकम दूसरे खातों में जाने के बाद उन्हें घर जाने दिया। इसके लिए उन्हें रकम भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कड़ी दर कड़ी कई युवकों के नाम सामने आते गए। टीम कई बार जसपुर में आकर लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मामले में यूपी टीम अब तक खिलाफत हुसैन, अदनान हुसैन, आकिब जावेद निवासीगण मोहल्ला नईबस्ती एवं अमन निवासी मोहल्ला जुलाहान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।


इनसेट-

100 से ज्यादा लोगों को नेपाल ले गया आरोपी आकिब

साइबर क्राइम टीम के मुताबिक अदनान हुसैन दुबई आता-जाता था। वहां उसकी मुलाकात साइबर ठगों से हुई। दुबई से आने के बाद अदनान ने अपने साथ अमन को जोड़ा। इसके बाद लोगों के खाते खुलवाकर उन्हें साइबर ठगों को उपलब्ध कराए। आकिब जावेद को जिम्मेदारी दी गई थी कि जिन लोगों के खाते खुले जाएंगे उन्हें नेपाल ले जाकर होटल में रखे। अब तक वह 100 से ज्यादा लोगों को नेपाल ले गया जिनके खाते में हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागपुर, तमिलनाडु, तेंलगाना, दिल्ली के लोगों से हुई ठगी के रुपये पहुंचे।


आकिब की फर्म के खाते में आए 2.80 करोड़

साइबर थाने की पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि आकिब जावेद ठगी की रकम का रिसीवर है। उसने जसपुर में अपनी एक फर्म बना कर खाता संचालित किया। इसी फर्म के खाते में 2.80 करोड़ रुपये साइबर ठगी से आए। मुरादाबाद के एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि अलग अलग खातों में ठगी के लगभग 47 लाख रुपये होल्ड कराए हैं और 20 लाख रुपये व्यापारी के खाते में वापस भी कराए हैं।



अलग-अलग बैंक के 200 से अधिक खाते सीज
विभिन्न बैंक के 200 से अधिक खाते जसपुर में सीज हैं। इनमें सर्वाधिक 182 बीओबी के हैं। साइबर टीम खातों में आई रकम की जांच में जुटी है। इसी रकम से टीम कड़ी दर कड़ी लोगों तक पहुंच रही है। पुलिस टीम के मुताबिक आरोपी आकिब जावेद के खाते के खाते के खिलाफ तेलंगाना में डायरेक्टर टीएससीएसबी साइबर थाने पर 3.25 करोड़ की ठगी का केस दर्ज है। इसके साथ ही अमन और आकिब के खातों के खिलाफ हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू, तेलंगाना और दिल्ली समेत नौ राज्यों में 11 शिकायतें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed