{"_id":"6a62685ca9d60e97240a53c5","slug":"outrage-sparked-by-an-offensive-facebook-comment-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-146400-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आपत्तिजनक फेसबुक कमेंट से भड़का आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आपत्तिजनक फेसबुक कमेंट से भड़का आक्रोश
Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। फेसबुक पर कथित आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पोस्ट और टिप्पणी से अनुसूचित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं व समाज में आक्रोश व्याप्त है।
भूपसिंह मोहल्ला निवासी नितिन कुमार समेत अन्य लोगों की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि निवारमुंडी निवासी सूरज कुमार प्रजापति अपनी फेसबुक आईडी सूरज सिंह प्रजापति एडवोकेट के माध्यम से अनुसूचित समाज, महिलाओं और अन्य वर्गों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां करता है। हाल ही में एक फेसबुक पोस्ट पर की गई कथित टिप्पणी हजारों लोगों ने देखी जिसके स्क्रीनशॉट भी सुरक्षित कर लिए गए हैं। आरोप है कि उक्त टिप्पणी से जाटव समाज सहित अनुसूचित जाति के लोगों का अपमान हुआ और सामाजिक सौहार्द प्रभावित हुआ। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में भी इस तरह की टिप्पणियां करता रहा है। तहरीर में उसके विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।