{"_id":"5bcf725abdec226954313eeb","slug":"outgoing-member-majidhan-begum-ansari-elected-uncontested","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवर्तमान सभासद मजीदन बेगम अंसारी निर्विरोध निर्वाचित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवर्तमान सभासद मजीदन बेगम अंसारी निर्विरोध निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज में निर्विरोध सभासद बनी पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मजीदन बेगम अंसारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी की माता एवं नगर पालिका परिषद की वार्ड संख्या चार से सभासद पद की उम्मीदवार मजीदन बेगम अंसारी निर्विरोध सभासद बनेंगी। उनके सामने किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। मजीदन दो बार सभासद का कार्यकाल पूर्ण कर चुकी हैं और नगर पालिका में उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुकी हैं।
विज्ञापन
चार दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान शहर के 13 वार्डों पर 102 प्रत्याशियों ने पर्चा तो भरा, लेकिन वार्ड चार से निवर्तमान सभासद के चुनाव लड़ने से उनके सामने किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। मजीदन बेगम अंसारी के पति स्व. छोटे अंसारी ने वर्ष 1996 में पहली बार सभासद का चुनाव लड़ा था, जिसमें मुकाबला बराबरी पर रहा था।
विज्ञापन
वर्ष 2003 में मजीदन बेगम अंसारी ने चुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की, जिसके बाद उन्हें उपाध्यक्ष चुन लिया गया था। इसके बाद वर्ष 2013 में भी जीत हासिल कर सभासद बनीं। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम निर्मला बिष्ट ने बताया कि नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मजीदन के निर्विरोध सभासद बनने की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन