फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Brutal murder: Brother in law murder during birthday party in nanakmatta

Brutal murder: जन्मदिन की पार्टी में बहनोई ने दोस्तों संग मिलकर कर दी साले की हत्या, दूसरा हायर सेंटर रेफर

Sat, 27 Aug 2022 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Sat, 27 Aug 2022 01:01 AM IST
सार

पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर हत्यारोपी दामाद समेत छह के खिलाफ हत्या व अन्य कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बहनोई और दोनों सालों के बीच मनमुटाव था जिसको लेकर विवाद के बाद वारदात हो गई।

विज्ञापन
Brutal murder: Brother in law murder during birthday party  in nanakmatta
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के नानकमत्ता में जन्मदिन पार्टी में पहुंचे बहनोई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने एक साले की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी जबकि दूसरा साला पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर होने पर हमलावर अपनी तीन बाइकें मौके पर छोड़कर फरार हो गए। आक्रोशित परिजनों ने हमलावरों की बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर हत्यारोपी दामाद समेत छह के खिलाफ हत्या व अन्य कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि बहनोई और दोनों सालों के बीच मनमुटाव था जिसको लेकर विवाद के बाद वारदात हो गई।

विज्ञापन


ग्राम सिद्धा नवदिया निवासी शकुंतला पत्नी पतरस ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसके पौत्र राजवीर (4) पुत्र सन्नी का बृहस्पतिवार को जन्मदिन था। इस पर घर में पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें रिश्तेदार भी आए थे। आरोप लगाया कि रात करीब 10 बजे रिश्तेदारी में आए उसके दामाद प्रदीप उर्फ बनवारी उर्फ मुनीम निवासी कृषि मंडी नानकमत्ता ने गालीगलौज शुरू कर दी। उसके पुत्र सन्नी ने विरोध किया तो दामाद ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि दामाद ने अपने मित्रों को भी बुला लिया। विवाद बढ़ने पर बड़ा बेटा अजय बीचबचाव के लिए आया। आरोप लगाया कि दामाद व तीन बाइकों पर पहुंचे उसके दोस्तों ने लाठी-डंडों से दोनों पर हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरशराबा होने पर अन्य लोग मौके पहुंचे लेकिन इससे पहले ही हमलावर मौके पर अपनी तीन बाइकें छोड़कर फरार हो गए। घायल अजय और सन्नी को आपातकालीन 108 एंबुलेंस से सीएचसी नानकमत्ता ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बड़े बेटे अजय (29) को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप से घायल सन्नी को रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपियों की बाइकों में की तोड़फोड़

आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों की बाइकों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष देवेंद्र गौरव पुलिस बल के साथ घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे। सीओ खटीमा बीएस भंडारी ने भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया और क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर थाने भिजवाया।

शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद अजय का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इधर सीओ ने बताया कि मां की तहरीर पर हत्यारोपी प्रदीप, उसके मित्र संजय, विशाल, विकास, सूरज व आकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिशें दे रही हैं जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हाथ की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा और उजड़ गई मांग
शादी के बाद हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं छूटा उससे पहले ही नवविवाहिता की मांग उजड़ हो गई। भतीजे की जन्मदिन की पार्टी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। सिद्धा नवदिया निवासी अजय का विवाह लगभग चार माह पूर्व सविता से हुआ था। बृहस्पतिवार को देवर सन्नी के बेटे राजवीर के जन्मदिन की खुशियां मनाई जा रही थीं। यह पार्टी सविता के लिए ससुराल में पहली पार्टी थी। इससे उसे भी बेहद खुशी थी। परिजनों के अनुसार सविता सुबह से ही पार्टी की तैयारी में लगी थी। सविता ने यह सोचा भी नहीं होगा कि जिस पार्टी की वह तैयारी कर रही थी, उसमें ही उसकी मांग का सिंदूर उजड़ जाएगा। पति अजय की मौत की खबर मिलते ही सविता बेसुध हो गई। परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed