फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Others.

मोबाइल कंपनी के टावर में बैटरी लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Others.
मृतक गौरव। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। मोबाइल कंपनी के टावर पर बैटरी लगा रहा युवक करंट लगने से झुलस गया। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों और परिचितों ने उसका शव टावर के पास ले जाकर हंगामा काटा। उन्होंने मोबाइल कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।
विज्ञापन

महुआखेड़ागंज में चेयरमैन पति अब्दुल हसन के प्लाट पर एक मोबाइल कंपनी का टावर है। इस टावर पर मुरादाबाद थाना बिलारी के ग्राम हाथीपुर बहाउद्दीन निवासी गौरव चौधरी (30) पुत्र मेघराज सिंह और उसका साथी वीरेंद्र काम करता था। इन लोगों की ड्यूटी टावर में तेल डालने और बैटरी आदि बदलने की थी। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे दोनों टावर पर पहुंचे। गौरव टावर से बैटरा निकालने लगा, जबकि वीरेंद्र उसे टार्च दिखा रहा था। इसी दौरान करंट लगने से गौरव झुलस कर बेहोश हो गया। साथी वीरेंद्र ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए कई लोगों से मदद लेने का प्रयास किया लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन

सूचना पर उसके साथ काम करने वाला राजू अपनी कार लेकर वहां पहुंचा। गौरव को काशीपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर पाकर परिजन और परिचित अस्पताल पहुंच गए। वह उसके शव को लेकर फिर से टावर पर पहुंच गए। उन्होंने टावर कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। उनका कहना था कि टावर में करंट की समस्या पिछले एक माह से थी। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका था लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव के परिवार में वृद्ध माता-पिता के अलावा पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। उसकी मौत से बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है। हंगामे की सूचना पर पैगा चौकी प्रभारी विजय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक वर्षीय पुत्र कृष्णा व तीन साल की बेटी सिया को छोड़ गया है। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed