फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Others

तहसील कार्यालय में दलालों के दखल पर अंकुश लगाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Others
काशीपुर तहसील में जांच करते एसडीएम । संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। तहसील कार्यालय में फैली अनियमितताओं को लेकर मंडलायुक्त से की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने तहसील के सभी पटलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक लेखपाल के कक्ष में दो व्यक्ति अनावश्यक रूप से बैठे पाए गए। एसडीएम ने संबंधित लेखपाल का जवाब-तलब किया है। एसडीएम ने कार्यालय में निजी व्यक्तियों और दलालों की दखल पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक पखवाड़े पूर्व कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने तहसील कार्यालय का दौरा किया था। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनसे मिलकर अवगत कराया था कि तहसील के अधिकतर पटलों पर अधिकारियों ने निजी सहायक रखे हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों तक आम जन की सीधी पहुंच नहीं हो पाती। अधिवक्ताओं ने तहसील के आवश्यक अभिलेख अपूर्ण होने और दाखिल खारिज पत्रावलियों का निस्तारण नहीं होने की भी शिकायत की थी। डीएम युगल किशोर पंत ने एसडीएम को जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह तहसील पहुंचे। उन्होंने लेखपाल कक्षों का निरीक्षण कर वहां मौजूद लोगों से उनके वहां आने का कारण पूछा। कई लेखपालों के कक्षों में ताला लटका मिला। एक लेखपाल के कक्ष में दो व्यक्ति बैठे दिखे। एसडीएम ने तहसीलदार को लेखपाल का स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने खतौनी, आर-6 की नकल, नायब नाजिर और आरके पटलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी भी पटल पर अधिकारी के अलावा कोई और टेबल नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिस भी कर्मी के पटल पर निजी व्यक्ति काम करते पाए गए उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने एसडीएम को कार्मिकों की कमी से अवगत कराया। वहां तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, नायब तहसीलदार एचआर आर्य, कानूनगो फूल सिंह, आरके मो. अकरम व नायब नाजिर जाकिर हुसैन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed