{"_id":"682cdbaf6d10680ca306df0f","slug":"organise-a-rally-to-tell-about-ill-effects-of-drugs-bazpur-news-c-235-1-ksp1006-127289-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभाव बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रैली निकालकर नशे के दुष्प्रभाव बताए
Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 21 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनसीसी सब यूनिट की ओर से मंगलवार को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनसीसी से जुड़े विद्यार्थियों ने गांव रानी नांगल में रैली निकालकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया। ग्रामीणों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया। प्राचार्य डॉ. मनुहार आर्य ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। वहां एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज कुमार, एंटी ड्रग सेल के प्रभारी डॉ. जाहिद मुस्तफा, डॉ. अनिल सैनी, डॉ. विकास रंजन, डॉ. मनप्रीत सिंह, डॉ. दर्शन कांबोज, डॉ. अरुण कुमार, हरीश बुगला आदि रहे।
विज्ञापन