{"_id":"591f30e34f1c1bd529f24e0d","slug":"opposition-to-join-bhurarani-in-municipal-corporation","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूरारानी को नगर निगम में शामिल करने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूरारानी को नगर निगम में शामिल करने का विरोध
रुद्रपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
बाजपुर ईओ को ज्ञापन देते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूरारानी को नगर निगम में शामिल किए जाने के खिलाफ कुछ ग्रामीणों ने आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को ग्राम प्रधान रामकिशन खेड़ा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि भूरारानी में कृषि प्रधान गांव है।
यहां अधिकांश लोग खेती-बाड़ी करते हैं। गांव को निगम में शामिल किए जाने से किसानों पर टैक्स का आर्थिक बोझ पड़ेगा। भूमि की खरीद-फरोख्त पर भी अधिक स्टॉप ड्यूटी देनी पड़ेगी। वहां पर कन्हैया लाल, मोन्टी बिष्ट, राहुल, दारा सिंह, लक्ष्मण दास, ओमप्रकाश, राजेंद्र कालरा, केशर दास, गौरव बिष्ट आदि थे। ब्यूरो
एनएन टोपा को नगर पालिका में शामिल किया जाए
बाजपुर। ग्रामीणों ने गांव नंदपुर नरका टोपा को नगर पालिका में शामिल करने की मांग उठाई है।
शुक्रवार को प्रधानपति शमशाद हुसैन और पूर्व सभासद निसार अहमद के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
ईओ को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शहर से सटे ग्राम नंदपुर नरका टोपा, भौना इस्लामनगर, चकरपुर, मुंडिया पिस्तौर देहात को पालिका में शामिल किया जाए,जिससे शहर का विस्तार हो सके और ग्रामीणों को भी शहरी सुविधाएं मिल सकेंगी। ईओ ने ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने का भरोसा दिया। इस मौके पर ताहिर हुसैन, अशरफ, भूरा, मदन, राजपाल, कौसर, अशफाक आदि थे।