फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Opposition misled Tharu community: CM Dhami

विपक्षियों ने थारू समाज को किया गुमराह : सीएम धामी

Fri, 12 Apr 2024 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 12 Apr 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Opposition misled Tharu community: CM Dhami
खटीमा में सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते लोग। -संवाद
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि थारू जनजाति समाज को हमेशा से ही विपक्षी पार्टियों ने गुमराह किया है। थारू समाज को उनकी जमीन से बेदखली का भय दिखाकर उनका राजनीतिक इस्तेमाल किया गया। सिर्फ भाजपा है जो शुरू से ही थारू समाज की हितैषी रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम अमाऊं स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ता संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा मिनी इंडिया के रूप जाना जाता है। यहां हर समाज, जाति व धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं। सीएम ने कहा कि वह खटीमा के दूरस्थ गावों रघुलिया, वन महोलिया, भिलैय्या, नौसर, बंडिया आदि के सभी लोगों से परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ अग्रसर है। जनता को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, राशन व अन्य मूलभूत सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा। इस दौरान कई लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर उत्तम दत्ता, कमल जिंदल, दान सिंह रावत, किशन सिंह किन्ना, योगिता बिष्ट, भागीरथी खोलिया, गोपाल बोरा, अमित पांडेय, जीवन धामी, दिनेश मंगला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed