फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Opposed the government's proposed agricultural policy and trade agreement.

Udham Singh Nagar News: सरकार की संभावित कृषि नीति और व्यापार समझौते का किया विरोध

Sat, 08 Aug 2026 01:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 08 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Opposed the government's proposed agricultural policy and trade agreement.
 सितारगंज में आयोजित बैठक में किसानों को संबोधित करते वक्ता। 
सितारगंज। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते को लेकर किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को सितारगंज के आगरा गुरुद्वारा परिसर में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में संगठन ने केंद्र सरकार की संभावित कृषि नीति और व्यापार समझौते का कड़ा विरोध किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने आरोप लगाया कि इस समझौते के जरिये देश के अन्नदाताओं से खेती-किसानी छीनने की कोशिश हो रही है। साथ ही अनाज के कारोबार पर अमेरिकी कंपनियों का कब्जा कराने की कोशिश की जा रही है। चढूनी ने चेतावनी दी कि यदि कृषि क्षेत्र विदेशी कंपनियों के लिए खोला गया तो छोटे और मध्यम किसानों को भारी नुकसान होगा। किसान अपनी जमीन, फसल और आजीविका बचाने के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे। यदि किसानों के हितों की अनदेखी कर कोई समझौता किया गया तो भारतीय किसान यूनियन पूरे देश में बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन

बैठक के अंत में किसानों ने अपनी जमीन और फसलों की सुरक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष गुरसेवक सिंह मोहार, जिलाध्यक्ष मनजिंदर सिंह भुल्लर, प्रदेश सचिव परमिंदरजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed