फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Operator's death sparked worker

ऑपरेटर की मौत पर भड़के वर्कर

Wed, 17 Feb 2016 04:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Wed, 17 Feb 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
Operator's death sparked worker

बीते दिन सिडकुल की एक कंपनी के मशीन ऑपरेटर की मौत से वर्करों में रोष है। उन्होंने कंपनी गेट पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया और प्रबंधन से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन


जिसके बाद प्रबंधन के अधिकारियों ने मृतक के घर जाकर परिजनों से उनका हाल जाना और उचित मुआवजा दिलाने, कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता और पेंशन देने का आश्वासन दिया। तब जाकर वर्करों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से उत्तरांचल ऑटो लिमिटेड के मशीन ऑपरेटर सुनील कुमार की मौत के मामले में आक्रोशित वर्करों ने मंगलवार को कंपनी गेट पर नारेबाजी करते प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि मशीन ऑपरेटर कंपनी से ड्यूटी कर घर लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मौत के बाद प्रबंधन ने उसकी सुध तक नहीं ली। उन्होंने प्रबंधन से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। इस पर प्रबंधन के अधिकारियों ने गेट पर पहुंचकर वर्करों से वार्ता की और मृतक के घर जाकर उनके परिजनों को हाल जाना। साथ ही प्रदर्शनकारी वर्करों को मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने, कंपनी की ओर से आर्थिक सहायता व पेंशन देने का आश्वासन दिया। तब जाकर, वर्कर शांत हुए। वहां प्रधान पार्वती देवी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed