{"_id":"651f0e0c75bad7a7870c1d46","slug":"opening-of-gadarpur-mandi-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-4468-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदरपुर के विकास में मील का पत्थर बनेगी नवीन मंडी : भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदरपुर के विकास में मील का पत्थर बनेगी नवीन मंडी : भट्ट
Fri, 06 Oct 2023 12:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 06 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर में नवीन मंडी स्थल का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट। -संवाद
गदरपुर। 33 करोड़ की लागत से बने नवीन मंडी स्थल का ग्राम सूरजपुर अलख देवी में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया। भट्ट ने सर्वप्रथम ग्राम कुंदन नगर नंबर पांच से ट्रैक्टर ट्राली में धान लेकर पहुंचे सन्नी फुटेला नामक किसान को शॉल ओढ़ाने के बाद फूल माला पहनकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नवीन मंडी स्थल गदरपुर क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।इधर,भट्ट ने मात्र पद की लालसा लेकर काम करने वाले कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से दूर रहकर कार्य करती है। उन्होंने मंडी स्थल में विभिन्न कार्यों के लिए सांसद निधि से 10 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। वहां पर विधायक अरविंद पांडेय, रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा,उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी समिति के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू,भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुंबर थे।
मेरी ही महफिल में मुझे बदनाम करने वाले यह जान लें...
गदरपुर। विधायक अरविंद पांडे ने बेहद तल्खी के साथ अपने विरोधियों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के सेवक के रूप में कार्य किया है। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा कि मेरी ही महफिल में मुझे बदनाम करने वाले यह जान लें कि मैं अनजान नहीं हूं। अभी मुझमें बहुत गुंजाइश बची है।उन्होंने कहा कि गदरपुर की जनता की याददाश्त बहुत कमजोर है, जो सेवा करने वालों को भूल जाती है। उन्होंने नवीन मंडी स्थल का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दिया।
जवाहर नगर के लोगों ने भट्ट को सौंपा ज्ञापन
शांतिपुरी। ग्राम जवाहर नगर के निवासियों ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से पंतनगर गेस्ट हाउस में मुलाकात की। ग्रामीणों ने उनको ज्ञापन सौंपते हुए ग्राम सभा की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने शिव कॉलोनी में 700 मीटर नाली निर्माण और में रेलवे क्रॉसिंग पैदल मार्ग के लिए खोले जाने की स्वीकृति दी। वहां पर गंगा सिंह पपोला, दीवान पपोला, कुलदीप मेहरा, राहुल जोशी, गिरीश नेगी आदि थे।