{"_id":"6aeb802d86a0c86d270b3c64","slug":"only-10-buses-will-operate-on-the-kashipur-delhi-route-this-diwali-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-151089-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इस दिवाली काशीपुर-दिल्ली रूट पर चलेंगी मात्र 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इस दिवाली काशीपुर-दिल्ली रूट पर चलेंगी मात्र 10 बसें
Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। त्योहारी सीजन में काशीपुर डिपो से दिल्ली रूट पर यात्रियों की परेशानी बढ़ने लगी है। डिपो से इस रूट पर मात्र 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। पिछले साल 15 नियमित और पांच अतिरिक्त बसें चलाई गईं थी। बीएस-4 बसों को दिल्ली में रोक से डिपो को इस बार सीमित बसों से काम चलाना पड़ रहा है।
बीते एक नवंबर से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए बीएस-4 मानक की बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। डिपो के पास सीमित संख्या में बीएस-6 और सीएनजी बसें हैं जिन्हें पहले से ही दिल्ली रूट पर चलाया जा रहा है। दीपावली, छठ पूजा और भाई दूज जैसे त्योहारों पर इस रूट से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। त्योहारी सीजन पर अतिरिक्त बसों का प्रबंध किया जाता था। इसके बाद भी यात्रियों को दिक्कत उठानी पड़ती थी। इस साल पहले ही परेशानी है। अब त्योहारी सीजन में यात्रियों को निजी बसों या अन्य माध्यमों पर निर्भर रहना पड़ सकता है।
इनसेट.....
बस अड्डे पर बढ़ने लगी भीड़
दिवाली पर्व से पहले ही डिपो में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। बस अड्डे पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। बस आते ही यात्रियों से भर जाती है इससे कई यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। असुविधा से बचने के लिए लोग प्राइवेट बसों और टैक्सियों का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
दिल्ली रूट पर बीएस-6 बसों का ही संचालन किया जाना है। मुख्यालय से अतिरिक्त बसों की मांग की गई है। बसें उपलब्ध होते ही दिल्ली रूट पर संचालन बढ़ाया जाएगा। फिलहाल उपलब्ध बसों से ही यात्रियों को सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। -राजेंद्र कुमार आर्य, सहायक महाप्रबंधक