फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Onion and tomato prices have spoiled the taste of vegetables.

Udham Singh Nagar News: प्याज-टमाटर की कीमतों ने बिगाड़ा सब्जी का स्वाद

Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Onion and tomato prices have spoiled the taste of vegetables.
काशीपुर। बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। प्याज-टमाटर समेत अन्य सब्जियों ने भी आम आदमी की थाली का स्वाद बिगाड़ दिया है। इससे सब्जी कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बारिश के चलते पिछले 15 दिनों में प्याज 30 रुपये बढ़कर 60-70 रुपये किलो और टमाटर 40 से 50-60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। आलू के दाम 30 से 40 रुपये किलो हो गए हैं। फूलगोभी 100, शिमला मिर्च 100, भिंडी 40, तोरई 60, लौकी 50, खीरा 60 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। सब्जी विक्रेता आसिफ, धर्मेंद्र सैनी आदि ने बताया बारिश के कारण खेतों में सब्जी खराब हो रही है, इसलिए दाम बढ़ गए हैं। थोक मंडी में बाहर से सब्जियों की आवक कम होने से कीमतों में उछाल आया है, यह बढ़ोतरी अगले डेढ़-दो माह तक रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इनसेट
500 रुपये भी पड़ रहे कम
गृहणी सारिका, मोहिनी कश्यप आदि ने बताया कि दो दिन की सब्जी लेने में 500 रुपये भी कम पड़ रहे हैं। प्याज-टमाटर के बिना सब्जी बनती नहीं और दाम इतने ज्यादा हैं कि बजट बिगड़ रहा है। धनिया भी अब दस रुपये गड्डी मिल रहा है। लगातार बढ़ रही सब्जी की कीमतों के कारण रसोई में खाद्य सामग्रियों का संतुलन बनाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed