फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   one vehicle two number plates

खनन सामग्री की ओवरलोड ट्रॉली पर नहीं था पंजीकरण नंबर अंकित, जांच की तो मिलीं दो-दो नंबर प्लेट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
one vehicle two number plates
सितारगंज सिसौना गांव में अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त करते एसडीएम तुषार सैनी। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। उपखनिज चोरी के लिए खनन माफिया नित नए हथकंडे अपना रहे हैं। एसडीएम ने जब दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉलियां पकड़ीं तो एक ट्रॉली पर नंबर ही अंकित नहीं था और जब ट्रॉली की जांच की तो उसमें दो-दो नंबर प्लेटें लगी थीं। इस पर एसडीएम ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। एसडीएम ने बताया कि एआरटीओ से नंबर प्लेटों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम तुषार सैनी ने अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम ने बताया कि सिसौना गांव में मुख्य सड़क पर चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ीं। इनमें 70 क्विंटल खनन सामग्री की अनुमति थी, लेकिन ट्रॉली में करीब 150 क्विंटल ओवरलोड उपखनिज लदा था। जांच करने पर एक ट्रॉली में नंबर प्लेट ही लगी नहीं मिली और ट्रॉली पर दो नंबर प्लेटें रखी पाई गईं। इस पर दोनों वाहनों खनन अधिनियम के तहत जब्त कर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध तरीके खनन सामग्री का परिवहन करने वाले दोनों वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अतिरिक्त जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में अलग-अलग पंजीकरण की दो नंबर प्लेटें मिलीं, उसकी जांच के लिए एआरटीओ को लिखा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी के अवैध खनन में दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
खटीमा। सत्रहमील पुलिस ने यूपी सीमा पर अवैध खनन कर मिट्टी ले जातीं दो ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया है।
सत्रहमील चौकी को ग्रामीणों ने सूचना दी कि यूपी सीमा पर अवैध खनन किया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर पोलीगंज के पास मिट्टी लदीं दो ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ लीं। इस बीच अवैध खनन करने वाले लोग फरार हो गए। शाही ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली सीज कर रिपोर्ट एसडीएम को भेजी गई है। संवाद

लकड़ी लदी ट्रॉली में छिपाए पांच गिल्टे पकड़े
खटीमा। वन विभाग की एसओजी ने दियां गांव में लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पकड़ी। तलाशी लेने पर उसमें साल के पांच गिल्टे बरामद हुए। ट्रैक्टर-ट्रॉली खटीमा रेंज को सौंप दी है। एसओजी ने बृहस्पतिवार रात गश्त के दौरान झनकट और बिरिया मार्ग पर दियां गांव के पास एक लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रैक्टर-ट्राली तेज गति से भगा दी। पीछा करने पर वह ट्रैक्टर-ट्राली को सड़क किनारे छोड़कर चालक फरार हो गया। एसओजी ने ट्रैक्टर-ट्राली की तलाशी ली तो उसमें लकड़ी के नीचे साल के पांच गिल्टे बरामद हुए। रेंजर राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed