फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One of two people who clashed after drinking alcohol in Kichha died

Uttarakhand: किच्छा में शराब पीकर भिड़े दो व्यक्ति, ऐसे हुआ मामला शांत; फिर अपनी झोपड़ी में मृत मिला रामकिसन

Sat, 21 Dec 2024 11:49 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Dec 2024 11:49 AM IST
सार

ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा के राघवनगर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद घायल अधेड़ अपनी झोपड़ी में मृत मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
One of two people who clashed after drinking alcohol in Kichha died
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किच्छा के राघवनगर में शराब पीने के बाद हुए विवाद में दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के बाद घायल अधेड़ अपनी झोपड़ी में मृत मिला है। माना जा रहे है कि मारपीट में लगी चोटों से उसकी जान गई है। सूचना पर कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बताया कि राघवनगर में ओमप्रकाश और रामकिशन (56) झोपड़ी में रहते थे। शुक्रवार की रात दोनों ने पहले शराब पी और फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। ओमप्रकाश की पत्नी के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया था।

विज्ञापन


इसके बाद रामकिसन अपनी झोपड़ी में सोने चला गया था। शनिवार की सुबह रामकिशन अपनी झोपड़ी में मृत मिला था। अंदेशा है कि रात को मारपीट में आई चोटों से उसकी मौत हुई होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed