{"_id":"6429c0a2a5c5a99f1703d1a6","slug":"one-killed-11-injured-in-two-car-collision-khatima-news-c-8-1-100894-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दो कार की टक्कर में एक की मौत, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दो कार की टक्कर में एक की मौत, 11 घायल
Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खटीमा के सितारगंज रोड पर टोल प्लाजा के पास पलटी कार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। सितारगंज रोड पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कार में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चला रहे चालक की मौके पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से एक चालक महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 से टैक्सी की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद सवारियों से भरी टैक्सी पलट गई। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना (46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी में सवार 9 लोग और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस औ 108 की मदद से पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायलों का इलाज किया।
पुलिस ने टैक्सी चालक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया और किच्छा में परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को किच्छा लेकर चले गए। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन, पुत्र राहुल, अभिषेक और पुत्री पलक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से कोतवाली में खड़ा करा दिया।
विज्ञापन
हादसे में ये हुए घायल
हादसे में बी ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी सिद्धार्थ वख्शी (29), रमनगरा माधोटांडा निवासी परी विश्वास (60), सुरेशपुरा निवासी सविता ढाली (22), जय ढाली (4), परी ढाली (2), रमनगरा माधोटांडा निवासी चंद्रा मल्ली (30), अर्पिता मल्ली (8), अमृता मल्ली (6), तपन विश्वास (65) और आई 20 कार चालक बरेली निवासी रविंद्र कुमार (45) और उसकी पुत्री अर्शिया आनंद घायल हुए। डाक्टरों ने घायलों का इलाज किया और हालत गंभीर होने पर सविता ढाली, परी ढाली, रविंद्र कुमार और अर्शिया आनंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
इनसेट
स्कूल खुलने पर बेटी को छोड़ने बरेली से आ रहा था खटीमा
खटीमा। हादसे में घायल बरेली निवासी आई 20 कार चालक रविंद्र कुमार अपनी पुत्री अर्शिया आनंद को खटीमा छोड़ने आ रहा था। अर्शिया आनंद नगर के निजी स्कूल में पढ़ती है जो स्कूल की छुट्टी होने पर घर गई थी। स्कूल के खुलने पर वह पुत्री को छोड़ने आ रहा था। वह लोहियाहेड रोड पर किराए पर रहते हैं। रविंद्र की पत्नी टनकपुर में शिक्षिका है।