फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One injured in Tiger Attack

तेंदुए के हमले से बाइक सवार जख्मी, ग्रामीणों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
One injured in Tiger Attack
फोटो बाजपुर के बद्रीपुर क्षेत्र में तेंदुए की खोजबीन करती जंगलात टीम। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। गांव शिवपुरी-बद्रीपुर क्षेत्र में पिछले चार दिनों से तेंदुआ आबादी के इर्द गिर्द घूम रहा है जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी है। तीन दिन पहले तेंदुए ने हमला कर बाइक सवार युवक को जख्मी कर दिया। रविवार को जंगलात टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम गांव बद्रीपुर निवासी रोहन बाइक से लौट रहा था कि पेप्सी के बंद पड़े प्लांट के पास अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे रोहन बाइक सहित जमीन पर गिर गया। इस दौरान रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों के शोरगुल करने पर तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया। उसके बाद जख्मी रोहन का इलाज कराया गया। रविवार को जंगलात टीम ने क्षेत्र में जाकर तेंदुए की खोजबीन की। साथ ही तेंदुए के हमले से जख्मी युवक की कुशलक्षेम पूछी। इधर रेंजर पंकज शर्मा ने बताया कि जंगलात टीम को तेंदुए की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए कैमरा और पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed