फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died.

डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
One died.
मृतक चेतराम। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। साधू नगर क्षेत्र में डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर उपखनिज लदे डंपर ने स्कूटी सवार नगला नानकमत्ता निवासी चेतराम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि चेतराम ग्राम भरोनी में परिचित की मृत्यु होने पर उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। वह घर लौट रहे थे। औदली में चुंगी के निकट डंपर ने टक्कर मार दी। चेतराम किसान थे और उनके चार बच्चे हैं। एक पुत्र बीएसएफ में हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed