{"_id":"619a9f0213500b093c775cc0","slug":"one-died-sitarganj-news-hld445271547","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)/नाकमत्ता। प्रथम नियुक्ति के बाद कार्यस्थल ग्राम पंचायत डांग जा रही सितारगंज निवासी शिक्षिका की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई है। शिक्षिका अपने रिश्ते के जीजा के साथ स्कूटी पर सवार थीं। ग्राम पंचायत चिनौनी के सक्लें के निकट सामने से आ रहे डंपर से बचने के लिए जीजा ने ब्रेक लगाया तो शिक्षिका गिरकर डंपर के टायर की चपेट में आ गई। इधर, पुलिस ने डंपर और स्कूटी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद डंपर चालक फरार है।
सितारगंज के अंजनियां निवासी सरिता (31) पुत्री रामभरोसे की राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग में हाल ही में नियुक्ति हुई थी। वह पिछले दिनों कार्यभार ग्रहण करने के बाद रविवार को सितारगंज के साधुनगर निवासी अपने जीजा मुकेश सिंह के साथ स्कूटी से चौखुटिया पहुंचने के बाद कार्यस्थल ग्राम पंचायत डांग जा रही थीं।
मासी-चौखुटिया मोटर मार्ग पर दोपहर ढाई बजे सक्लें के निकट एक डंपर से बचने के लिए स्कूटी सवार ने ब्रेेक लगाया तो शिक्षिका छिटककर डंपर के पिछले टायर की चपेट में आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिक्षिका के भाई और बहन उनका सामान आदि लेकर एक अन्य वाहन में पीछे आ रहे थे। घटना के बाद जीजा, भाई और परिजन सदमे में हैं। इधर, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि डंपर और स्कूटी को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, बीईओ भारत जोशी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

शिक्षिका सरिता राणा (फाइल फोटो) - फोटो : ALMORA
विज्ञापन