फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died

पानी में उतराता मिला लापता बुजुर्ग का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
One died
खीम राम (फाइल फोटो)। - फोटो : RUDRAPUR
शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर एक स्थित गडरिया बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पानी में उतराता मिला। शव की शिनाख्त बिंदुखत्ता से लापता चल रहे बुजुर्ग के रूप में हुई है। बुजुर्ग साइकिल से धान कुटवाने गांव की चक्की में गए थे और तभी से लापता थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम को शांतिपुरी नंबर एक में रहने वाली एक महिला गडरिया बाग के जंगल में घास काटने गई थी। उसने जंगल में बहने वाले नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसके बाद वह घबरा घर चली गई। दहशत के चलते उसने शव देखने की बात परिजनों को नहीं बताई। मंगलवार सुबह महिला ने परिजनों को शव दिखने की बात कही।
विज्ञापन

इस पर ग्रामीणों की सूचना पर किच्छा थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लकड़ियों का अस्थायी पुल बनाकर शव को बाहर निकाला। सीओ सुरजीत सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर शव का मुआयना किया। सीओ ने बताया कि अंदेशा है कि शव 15 दिन से अधिक पुराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि शव की शिनाख्त त्रिलोकराम ने अपने पिता खीमराम (70) निवासी तिवारनगर नंबर एक बिंदुखत्ता (नैनीताल) के रूप में की। बताया कि बुजुर्ग 16 जनवरी से लापता थे और उनकी गुमशुदगी परिजनों ने लालकुआं थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने शव की पहचान कपड़ों से की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed