{"_id":"613a642b8ebc3eb26a46380b","slug":"one-died-kashipur-news-hld437396949","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन बरामद हुआ मासूम का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन बरामद हुआ मासूम का शव
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में घटना स्थल पर निरीक्षण करते एसडीएम राकेश कुमार।
- फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। कोसी नदी में बहने के तीसरे दिन पुलिस ने लापता बच्ची सिमरन का शव बरामद कर लिया है।
बीते मंगलवार को कोसी नदी पार कराते वक्त ट्रैक्टर पलट जाने से मां-बेटी लापता हो गई थीं। पुलिस टीम और एनडीआरएफ ने 15 घंटे में मानकी गेट घटनास्थल नदी से मुन्नी देवी का शव बरामद किया था।
बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे से एनडीआरएफ की टीम और पुलिस टीम बच्ची सिमरन की तलाश कर रही थी। कोसी पुल के समीप कुछ मछुआरे नदी में मछली पकड़ रहे थे। उसी वक्त उन्होंने शव उतराता देखा, जिसके बाद चौकी इंचार्ज दीपक कौशकि को सूचना दी गई। दीपक कौशिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकाला। पिता ने शव की शिनाख्त सिमरन के रूप में की।
सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि सिमरन का शव भी बरामद कर लिया है। आगे की कार्रवाई तहरीर आने के बाद की जाएगी। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साथ ही चौकी इंचार्ज को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में इस तरह की घटना न होने पाए। अगर कोई लापरवाही करते हुए पाया जाता है तो तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए।

सुल्तानपुर पट्टी में रोते बिलखते परिजन।- फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन