{"_id":"613917be8ebc3e0605286869","slug":"one-died-kashipur-news-hld437285050","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में बही मुन्नी का शव बरामद, सिमरन की तलाश में जुटीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी में बही मुन्नी का शव बरामद, सिमरन की तलाश में जुटीं टीमें
विज्ञापन
जेसीबी से खुदान कर पानी का रुख बदलते एसडीआरएफ के जवान।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कोसी कांटे के पास ट्रैक्टर पलटने से बहीं मां-बेटी की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। इन टीमों ने ट्रैक्टर पलटने के स्थान पर रेत का खदान कर महिला का शव बरामद कर लिया, जबकि बच्ची अभी भी लापता है। देर शाम तक टीमें बच्ची की खोज में जुटी थीं। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बाजपुर की सीता कॉलोनी निवासी मंगल सिंह मंगलवार को अपनी पत्नी मुन्नी देवी (33) ओर अपनी पुत्री सिमरन (6) को साथ लेकर अपनी बहन कमलेश से मिलने ग्राम गुलजारपुर आया था। दोपहर का खाना खाने के बाद वह पत्नी और बेटी के साथ घर वापस लौट रहा था। जगतपुर पट्टी में मंकीघाट के पास उसने अपनी बाइक एक ट्रैक्टर में लगी ट्राली में रख दी। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा छह लोग सवार थे। कुछ दूरी पर एक पहिया धंसने से ट्रैक्टर पलट गया। उस पर सवार मंगल सिंह समेत पांच लोग जैसे-तैसे किनारे पहुंच गए, जबकि मंगल की पत्नी और बेटी सिमरन पानी में बह गए।
सूचना पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। टीमों ने करीब पांच किमी के दायरे में सुल्तानपुरपट्टी तक कोसी नदी का चप्पा-चप्पा खंगाल डाला। इन टीमों ने कोसी में जेसीबी और ट्रैक्टरों में कराह लगाकर पानी का रुख बदलने का प्रयास किया। बुधवार सुबह एनडीआरएफ के इंचार्ज अमृतलाल मीणा के नेतृत्व में टीम फिर से घटनास्थल के पास पहुंची। टीम ने रेत हटाकर देखा तो एक हाथ की अंगुलियां दिखाई दी। इस पर टीम ने रेत का खदान कर महिला का शव बरामद कर लिया। बुुधवार देर शाम तक हुई खोजबीन के बाद भी बच्ची के बारे में कोई जानकारी नही मिल सकी। अलबत्ता पुलिस ने शीशम गेट ने कोसी नदी में बहीं तीनों बाइकें बरामद कर ली हैं।
विज्ञापन
एनडीआरएफ के 16, एसडीआरएफ के 6 और पीएसी के 5 जवान जुटे हैं अभियान में
काशीपुर। कोसी नदी में बहीं मां-बेटी की तलाश में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों के अलावा पुलिस और पीएसी को भी लगाया गया था। सर्चिंग अभियान में एनडीआरएफ के 16, एसडीआरएफ के 6 और पीएसी के 5 जवान लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस की टीमें भी ग्रामीणों की मदद से बच्ची की खोजबीन में जुटी हैं। मौके पर सीओ वंदना वर्मा, तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, कोतवाल संजय पांडेय, एसएसआई जसविंदर सिंह, चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक, कानूनगो धन सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
कोसी नदी में मां-बेटी की खोज में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमें लगाई है। महिला का शव बरामद कर लिया है। मासूम सिमरन की तलाश जारी है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वंदना वर्मा, सीओ काशीपुर।

लापता सिमरन।- फोटो : KASHIPUR

मृतका मुन्नी का फाइल फोटो।- फोटो : KASHIPUR

कोसी नदी में अभियान चलाते जवान।- फोटो : KASHIPUR

घटना स्थल पर जातीं सीओ बाजपुर और एसआई।- फोटो : KASHIPUR

कोसी नदी में मां-बेटी को ढूढ़ती एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम।- फोटो : KASHIPUR

कोसी नदी किनारे रोते-बिलखते मृतक के परिजन।- फोटो : KASHIPUR

कोसी नदी में एनडीआरएफ ऑपरेशन के दौरान बहते हुए शव को रोकते ग्रामीण।- फोटो : KASHIPUR

एनडीआरएफ टीम कोसी नदी से महिला का शव लाती हुई।- फोटो : KASHIPUR