फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One died in accident.

ड्यूटी जा रहे सिडकुल कर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One died in accident.
जिला अस्पताल में कंपनी के अधिकारी से मुआवजे की मांग करते श्रमिक। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। काशीपुर से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए रुद्रपुर आ रहे सिडकुल कर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी वाहन चालक का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

काशीपुर निवासी फुरकान (38) पुत्र मो. इरफान सिडकुल स्थित इंट्रार्क कंपनी में फिटर के पद पर तैनात था। मंगलवार सुबह वह से ड्यूटी के लिए रुद्रपुर के लिए निकले थे। जाफरपुर के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने घायल को सड़क पर तड़पता देख इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन

एंबुलेंस के माध्यम से फुरकान को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कंपनी के श्रमिक और अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंच गए जहां श्रमिकों ने कंपनी से श्रमिक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौत की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। फुरकान अपने पीछे पत्नी शहनाज, दो पुत्र और एक पुत्री को छोड़ गए हैं। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कंपनी की एचआर हेड बीबी श्रीधर ने फुरकान के निधन पर दुख जताया। कहा कि कंपनी की तरफ से कर्मचारी के आश्रितों को सभी आवश्यक सहायता दी जाएगी।

फुरकान (फाइल फोटो)।

फुरकान (फाइल फोटो)।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed