{"_id":"5702b99e4f1c1bf15dc81213","slug":"one-died-in-a-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देर रात सितारगंज रोड पर सिरसा मोड़ के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार खटीमा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद 108 एम्बुलेंस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
खटीमा के मछली मंडी निवासी महेश यादव (25) पुत्र होरीलाल यादव और वार्ड-4 पंजाबी कालोनी निवासी बादल पुत्र राधेश्याम कश्यप बरेली से पलेटिना बाइक से आ रहे थे। सिरसा मोड़ के निकट सामने से आ रहे दस टायरा ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मौके पर महेश यादव की मौत हो गई और बादल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस व एंबुलेंस को दी। 108 ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पहुंची उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि युवक डिस्पोजल के काम के सिलसिले में बरेली से लौट रहे थे। बादल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन