फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One Dead in Accident

बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
One Dead in Accident
मृतक सुभाष शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। कार की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जनपद ज्योतिबाफुलेनगर निवासी सुभाष शर्मा (55) काशीपुर की गौतमनगर कॉलोनी में मकान बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। वह एक पेपर मिल में काम करते थे। कुछ माह पूर्व उन्होंने पेपर मिल से नौकरी छोड़कर हरियावाला में फेब्रीकेशन वर्कशाप का काम शुरू कर दिया था। शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे सुभाष दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे।

मुरादाबाद रोड लोनिवि कार्यालय के पास एक कार के चालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में सुभाष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। करा चालक कार लेकर फरार हो गया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी रेखा के अलावा एक विवाहित बेटा निगम तथा एक बेटी नीतू है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed