फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One brother died in the accident, the other seriously

Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 11 Dec 2023 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
One brother died in the accident, the other seriously
घायल अनवर अली
बाजपुर। गांव बन्नाखेड़ा स्थित जीआईसी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बड़े भाई की मौत हो गई जबकि जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने निजी वाहन से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार देर शाम गांव चनकपुर निवासी मो. नूर (45) और उसका छोटा भाई अनवर अली (25) बाइक से घर लौट रहे थे। बन्नाखेड़ा जीआईसी के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मो. नूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनवर अली गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने निजी वाहन से घायल को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजन उसे काशीपुर अस्पताल ले गए। मृतक के परिजनों ने बताया कि मो. नूर नैनीताल जिले बैलपड़ाव स्थित एक आरा मशीन पर काम करता था जबकि उसका भाई अनवर अली राजमिस्त्री है। दोनों भाई काम करके बाइक से घर लौट रहे थे। मृतक के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सीएचसी के डॉ. तौयब ने घायल अनवर अली की हालत नाजुक बताई है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। वाहन की तलाश के लिए बन्नाखेड़ा में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed