{"_id":"5c22716fbdec2256da22f953","slug":"one-arrested-with-12-lakhs-of-stolen-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 12 लाख के मोबाइलों के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के 12 लाख के मोबाइलों के साथ एक गिरफ्तार
Wed, 26 Dec 2018 12:04 AM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में मोबाइल चोरी का खुलासा करते एएसपी व अन्य, गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की रात रुद्रपुर, गदरपुर और दिनेशपुर के मोबाइल शोरूमों में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 12 लाख रुपये के 77 मोबाइलों के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। चार अभी पकड़ से बाहर हैं। खुलासा करने वाली टीम को डीजीपी ने दस हजार, डीआईजी ने पांच हजार, एसएसपी ने ढाई हजार और एसपी सिटी ने 15 सौ रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रुद्रपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सात नवंबर की रात बदमाशों ने डॉक्टर कॉलोनी निवासी सचिन अरोरा के शोरूम में सेंधमारी कर लाखों के मोबाइल चुरा लिए थे। इसी दिन चोरों ने गदरपुर और दिनेेशपुर स्थित मोबाइल शोरूम में भी चोरी की। एएसपी स्वतंत्र कुमार ने कोतवाल केसी भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।
विज्ञापन
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों को चिह्नित करने के बाद कुछ दिन पूर्व इनके हरियाणा के मेवात में होने की सूचना मिली। इस पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह और एसआई प्रकाश बिष्ट टीम के साथ हरियाणा रवाना हुए। यहां पहुंचने पर टीम को जानकारी मिली कि बदमाश मोबाइल बेचने दिल्ली निकल गए हैं। इस पर ओमप्रकाश और प्रकाश बिष्ट ने सोमवार को पेरिफेरियल हाईवे डासना, दिल्ली के पास घेराबंदी कर ली। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताई गई एक सेंट्रो कार को पुलिस ने रोका तो कार सवार चार युवक फरार हो गए, जबकि कार चालक हामिद हुसैन निवासी मोहल्ला हिदायत कॉलोनी थाना नूह हरियाणा को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
उसके पास से चोरी के करीब 12 लाख रुपये कीमत के 77 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में हामिद ने बताया कि चोरी में उसके साथ मेवात के ही रहने वाले तारीफ, अफजल, कासिम और फखरू भी शामिल थे। पुलिस कार और बरामद मोबाइल समेत चालक हामिद को रुद्रपुर ले आई। मंगलवार को हामिद को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। खुलासा करने वाली टीम में एसएसआई जगदीश ढकरियाल, एसओ गदरपुर ललित जोशी, बाजार चौकी प्रभारी जसविंदर सिंह, एसआई विनोद जोशी, कांस्टेबल अनुज वर्मा, प्रमोद रौतेला और अब्दुल मलिक शामिल रहे। साथ ही एसओजी की सर्विलांस टीम का भी खुलासे में सहयोग लिया गया।
तीसरे प्रयास में मिली सफलता
रुद्रपुर। खुलासे के लिए पुलिस को तीसरे प्रयास में सफलता मिली। इससे पहले भी पुलिस टीमों ने दो बार मेवात में बदमाशों की धरपकड़ के लिए दबिश दी, लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस के अनुसार, वारदात में शामिल गिरोह लंबे समय से मोबाइल चोरी की वारदात अंजाम देता रहा है। मेवात में इनका बड़ा गिरोह सक्रिय है।