फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One arrested, including five bikes stolen

चोरी की पांच बाइक समेत एक गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बाजपुर। Updated Tue, 06 Oct 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन

 पुलिस ने चोरी की पांच बाइक समेत गिरोह के एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना बिट्टू निवासी किलावरी जसपुर की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस टीम को दर्जा मंत्री हरेंद्र सिंह लाडी ने 5100, एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने  2500, एएसपी कमलेश उपाध्याय ने 1500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की। 3 अक्तूबर को पुलिस टीम ने लूट का डंपर सहित पांच को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

सोमवार को सीओ राजीव मोहन ने बताया कि कोतवाल ओपी शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खी निवासी नानकमत्ता को चोरी  बाइक सहित पकड़ लिया। यह बाइक ब्लॉक  चौकीदार प्रताप सिंह की थी जिसे चोरों ने 24 सितंबर को बाजपुर रेलवे स्टेशन से चुराया था। उसकी निशानदेही पर रामपुर रोड स्थित खंडहर से लाल रंग की बाइक संख्या यूपी22/ एच 5585, काले रंग और बिना नंबर प्लेट की होंडा शाइन , स्पलैंडर सीडी डीलक्स बिना नंबर प्लेट, काले रंग की बाइक नंबर यूपी 22/3040 बरामद हुई। सुक्खी और उसका गुरु बिट्टू बाइक चोरी कर इसी खंडहर में छिपाते थे। सुक्खी इससे पहले नानकमत्ता थाने से दफा 25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। यूपी के समीपवर्ती थानों से भी आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। बरामद बाइकों में से यूपी  के बिलासपुर (रामपुर) से दो, नानकमत्ता, रामपुर रेलवे स्टेशन से एक बाइक चुराई गई है। टीम में एसएसआई सलाउद्दीन, एसआई योगेश कुमार, एसआई मनीष खत्री,  कपिल कुमार, प्रभात चौधरी, कुंदन रौतेला, सामेश रावत थे।
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed