{"_id":"a9c40dbb861df00e59ab73bbf122f0c7","slug":"one-arrested-in-mms-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो क्लीपिंग प्रकरण में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो क्लीपिंग प्रकरण में एक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर क्षेत्र में युवती के साथ बदसलूकी की वायरल हुए वीडियो के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वीडियो में जिन अभियुक्तों की पहचान की है, उनमे से दो की हत्या हो चुकी है। पुलिस फरार दो अभियुक्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को को कैंप कार्यालय में एसएसपी निलेश आनंद भरणे ने पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बुधवार को एक वीडियो क्लीपिंग सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों में वायरल हुई थी। जिसमें कुछ लड़के तुमड़िया डैम क्षेत्र में आई युवती और दो लड़कों के साथ मारपीट, छेड़खानी, बदसलूकी और पैसों की मांग की जा रही थी। मामले में काशीपुर के कुंडा थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 354, 386, 323, 506 आईपीसी और धारा 66 ए/67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर प्रकरण में लिप्त गुरबाज सिंह निवासी किलावली थाना कुंडा को बैलजुड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। पूछताछ में गुरबाज ने बताया कि घटना जुलाई 2014 में तुमड़िया डैम क्षेत्र में हुई थी। उसके साथ कुलवंत सिंह उर्फ गोले, हरनाम सिंह उर्फ हन्नी, गोलू, तरतार उर्फ लल्ला निवासी ग्राम दुर्गापुर थाना कुंडा शामिल थे। कुलवंत और हरनाम की हत्या अगस्त 2014 में शराब की रंजिश को लेकर हो चुकी है। एसएसपी भरणे ने बताया कि वीडियो क्लीपिंग में अभियुक्त गुरबाज स्पष्ट नजर आ रहा है। क्लीपिंग के आधार पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में बाजपुर कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा, एसओ कुंडा रमेश तनवार, एसआई बीसी जोशी, नासिर हुसैन, अशोक कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र भारती, पूरन आर्या, मनोज कोहली, अमरजीत सिंह, प्रमोद कुमार, नरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन