{"_id":"685ef27377c058bb4f082d90","slug":"one-arrested-in-case-kashipur-news-c-236-1-rdp1007-110218-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर विधायक को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया पर विधायक को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज।
हाथ में जूता लेकर विधायक और अधिकारियों को धमकाने का कथित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सात जून को इंदिरा कॉलोनी, रुद्रपुर निवासी विकास सागर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दूसरे समुदाय के लोगों को उकसाने और विधायक व अधिकारियों को धमकाने के आरोप में गांव लौका, सितारगंज निवासी सत्येंद्र कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए सीओ बीएस धौनी के पर्यवेक्षण में एक पुलिस टीम का गठन किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी सत्येंद्र कुमार को गांव शिवपुरी, ढकिया नंबर एक, कुंडेश्वरी थाना काशीपुर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी।