फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   One accused caught with smack in Khatima, report filed in NDPS Act

खटीमा में स्मैक के साथ एक आरोपी पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
One accused caught with smack in Khatima, report filed in NDPS Act
खटीमा में स्मैक के साथ पकड़ा गया आरोपी व पुलिस टीम। - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच नशीले पदार्थों के धंधे लगे लोग सक्रिय होने की कोशिश में हैं, ऐसे ही एक मामले में पुलिस ने 3.10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी क्षेत्र के ही एक माफिया से अपने पीने के लिए इसे लेकर जा रहा था। पुुुलिस ने बताया कि बुधवार की देर शाम को बाजार पुलिस चौकी की टीम ने  नशे के विरुद्ध चलाया। चौकी इंचार्ज एसआई अनिल चौहान जब गश्त में बिगराबाग रोड से निकल रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक संदिग्ध कोई वारदात अंजाम देने जा रहा है। बिगराबाग रोड पर आरोपी नंबर 2 नई बस्ती निवासी मेराज को घेरा बंदी कर पकड़ा और आरोपी की तलाशी ली तो  उसके कब्जे से 3 .10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  टीम में एसआई चौहान, कांस्टेबल नवीन खोलिया, शाहनवाज अंसारी. महेंद्र डंगवाल शामिल रहे। पुलिस टीम इस धंधे में लगे अन्य लोगों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed