{"_id":"585185734f1c1bdd5d64aa33","slug":"on-the-trade-union-steeple-grji","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटाघर पर ट्रेड यूनियन गरजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटाघर पर ट्रेड यूनियन गरजी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 14 Dec 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर विवि ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा के 19 सूत्रीय मांग पत्र पर शुरू हुई द्विपक्षीय वार्ता बेनतीजा रही। मोर्चा कार्यकारिणी ने अब 20 दिसंबर से क्रमिक अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
मोर्चा की मुख्य मांगों में शिक्षणेत्तर कर्मियों की रिटायरमेंट आयु विवि शिक्षकों की तरह 60 से बढ़ाकर 65 साल करने, पंतनगर को केंद्रीय विवि बनवाने, ठेका कर्मियों को संविदा कर्मी घोषित करने, परियोजनाओं में कार्यरत कर्मियों को पेंशन लाभ देने, सिडकुल में आवासीय भूखंड दिलाना शामिल हैं। मांगें पूरी कराने के लिए मोर्चा सदस्य 29 नवंबर से प्रतिदिन अपने कार्यस्थलों पर कुछ देर नारेबाजी करते रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को शाम के समय मोर्चा के 19 सूत्रीय मांग पत्र पर विवि प्रशासन और मोर्चा पदाधिकारियों के बीच वार्ता शुरू हुई। वार्ता में पहुंचे मोर्चा अधिकारियों ने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन की तरफ से वरिष्ठ एवं सक्षम अधिकारी बैठक से नदारद हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी बैठक में पहुंचे हैं, वे नीतिगत निर्णय लेने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि वरिष्ठ एवं नीतिगत निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले अधिकारियों को ही वार्ता में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी न होने के कारण मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्यों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। मोर्चा सदस्यों ने घंटाघर पर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों पर समस्याओं के प्रति गंभीर न होने का आरोप लगाया।
मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन सिंह ने बताया कि मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य मांगें मनवाने के लिए 20 दिसंबर से घंटाघर पर क्रमिक अनशन शुरू करेंगे।