फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   On the road, agonizingly tortured, did not reach the ambulance

सड़क पर तड़पते-तड़पते दम तोड़ दिया, नहीं पहुंची एंबुलेंस 

Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर Updated Sun, 04 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
On the road, agonizingly tortured, did not reach the ambulance
लालकुआं अस्पताल में विलाप करते सड़क दुर्घटना में मारे गए युवक के परिजन। - फोटो : amar ujala

अपनी दीदी के घर रुद्रपुर जा रहे बाइक सवार बिंदुखत्ता निवासी युवक को शांतिपुरी नंबर एक के पास सामने से आ रहे डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना में बुरी तरह घायल युवक आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन सूचना के बाद भी 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। बाद में जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने अपनी कार से युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


 शनिवार को बिंदुखत्ता संजयनगर प्रथम हनुमान मंदिर निवासी 26 वर्षीय सरोज कुमार पुत्र रामआसरे अपनी बाइक से रुद्रपुर फुलसुंगा निवासी अपनी बड़ी बहन सीमा के घर जा रहा था। रास्ते में शांतिपुरी नंबर एक के पास सामने से तेज गति में आ रहे अज्ञात डंपर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। डंपर चालक मौका पाकर भागने में सफल रहा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। लेकिन आधे घंटे बाद भी गाड़ी वहां नहीं पहुंची। बाद में मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विनोद कोरंगा ने घायल को अपनी कार में डालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में माता-पिता हुए बेसुध
सूचना पर अस्पताल पहुंचे मृतक सरोज के माता-पिता बेसुध हो गए। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा है। सरोज कुंवारा था और इकलौता लड़का था। उससे बड़ी एक बहन है। उसके माता-पिता बिंदुखत्ता में लोगों के खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। सरोज भी उनके साथ मजदूरी करता था। वह जल्द ही सरोज का विवाह करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed