{"_id":"385ee92476548d1f0723c5bf6efdcc9e","slug":"on-the-eve-beaten-dudhakr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" छेड़छाड़ करने वाले को दौड़ाकर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ करने वाले को दौड़ाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 11 Aug 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काशीपुर। बहादुर महिलाओं ने एक मनचले को सोमवार को खूब सबक सिखाया। स्कूल से बच्चों को लेकर घर लौट रही लड़की के साथ सरे बाजार छेड़छाड़ करने पर महिलाओं ने इस मनचले को दौड़ाकर चप्पलों और डंडों से पीटा।
इस दौरान पिटने वाले का बचाव करने आए सिविल ड्रेस पहने एक पुलिस कर्मी को भी दो-चार हाथ लग गए। बाद में आईटीआई पुलिस छेड़छाड़ करने वाले को थाना ले गई।
विज्ञापन
सोमवार को दिन में एक लड़की बच्चों को स्कूल से घर ले जा रही थी। तभी खड़कपुर देवीपुरा चौक पर ईंटों का फड़ लगाने वाला रोशनपुर बहेड़ी थाना भगतपुर (मुरादाबाद) यूपी निवासी व्यक्ति रोज की तरह सोमवार को भी उसे छेड़ने लगा।
विज्ञापन
पहले से घात लगाए महिलाओं ने उसे घेर कर चप्पलों और लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वह जान बचाने के लिए दुकान में घुसा। इस पर महिलाओं ने दुकान में घुसकर ही उसकी धुनाई लगानी शुरू कर दी। इसी दौरान एक व्यक्ति पिटने वाले का बचाव करने लगा तो महिलाओं ने उसे भी नहीं बक्शा।
जब उसने बताया कि वह पुलिस कर्मी है तब महिलाओं ने उसे छोड़ा। उसी के बुलाने पर मौके पर पहुंची आईटीआई थाने की पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई। महिलाओं ने बताया कि ईंटों का फड़ लगाने वाला यह आदमी रोज आती-जाती लड़कियों को छेड़ता था, आज महिलाओं ने उसे सबक सिखा दिया। समाचार लिखे जाने तक मामले की तहरीर नहीं दी गई थी।