फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   old man drowned in bour river in gadarpur

Udham Singh Nagar News: पशु चराने गया बुजुर्ग उफनाई बौर नदी में बहा

Mon, 10 Jul 2023 12:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 10 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
old man drowned in bour river in gadarpur
गदरपुर में ग्राम कुईखेड़ी में बौर नदी में बहे जोगिंदर सिंह को खोजबीन करते जल पुलिस के जवान
गदरपुर। भतीजे के साथ पशु चराने गए बुजुर्ग की बौर नदी के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ के जवानों ने मौके पर पहुंचकर नदी में सर्च अभियान चलाया। लेकिन बुुजुर्ग का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर ग्राम कुईखेड़ी निवासी जोगिंदर सिंह (63) अपने भतीजे राजेंद्र सिंह (22) के साथ पशु चराने के लिए घर से निकले थे। पशुओं को चराते चराते दोनों गांव से कुछ दूर बहने वाली बौर नदी के किनारे पहुंच गए। इस बीच कुछ पशु बौर नदी के दूसरे किनारे की ओर चले गए। पशुओं को वापस लाने के लिए जोगिंदर सिंह भी नदी में उतरे।
विज्ञापन

देर शाम राजेंद्र पशुओं के साथ घर लौट आया लेकिन जोगिंदर घर नहीं लौटे। परिजनों ने नदी के पास जाकर जोगिंदर की खोजबीन की लेकिन अंधेरा होने की वजह से उनका कोई पता नहीं चल सका। रविवार सुबह ग्राम प्रधान विजय कुमार और राजेंद्र कंबोज की सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय ने बौर जलाशय से जल पुलिस के जवानों को बुलाकर जोगिंदर की खोजबीन शुरू कीई। एनडीआरएफ की 15वीं बटालियन के निरीक्षक धीरेंद्र रावत के नेतृत्व में 30 सदस्यीय टीम भी कुईखेड़ी पहुंचकर जोगेंदर की तलाश में जुटी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राकेश तिवारी ने कहा कि जोगिंदर सिंह की खोजबीन के लिए रामपुर जिला प्रशासन से भी मदद ली जाएगी। ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव में बह जाने से जोगिंदर सिंह की मौत की आशंका जताई है। हादसे के बाद से जोगिंदर की पत्नी हरनाम कौर सदमे में हैं। वह काम के सिलसिले में पंजाब गई हुई थीं। जोगिंदर सिंह के एक बेटे मलकीत सिंह की दस साल पहले मौत हो चुकी है और दूसरा बेटा अमरजीत सिंह घर पर रहकर परिवार का लालन पालन करता है।




जल पुलिस के जवानों की सजगता से बची युवक की जान

गदरपुर। जोगिंदर सिंह की खोजबीन के लिए गांव के कई युवा सुबह से ही बौर नदी में चले गए थे। पिंदर सिंह भी जोगिंदर सिंह की खोजबीन में जुटा था। तैरते तैरते थक चुके पिंदर ने जब नदी किनारे आने की कोशिश की तो उसकी हिम्मत जवाब दे गई और वह डूबने लगा। उसे डूबता देख किनारे पर मौजूद जल पुलिस के जवानों ने पानी में कूदकर और सुरक्षा जैकेट की मदद से उसे बचा लिया।

गदरपुर में ग्राम कुईखेड़ी में बौर नदी में बहे जोगिंदर सिंह को खोजबीन करते जल पुलिस के जवान

गदरपुर में ग्राम कुईखेड़ी में बौर नदी में बहे जोगिंदर सिंह को खोजबीन करते जल पुलिस के जवान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed