फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officials Visits No Mens Land In Border

नोमैंस लैंड का भारत-नेपाल के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Officials Visits No Mens Land In  Border
खटीमा के भारत-नेपाल सीमा पर नोमैंस लैंड का निरीक्षण करते भारत एवं नेपाल के अधिकारी। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र मेलाघाट मेें नोमैंस लैंड की जमीन पर नेपाली नागरिकों की ओर से किए जा रहे लगातार अतिक्रमण को लेकर दोनों देशों की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार देर शाम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने तय किया कि सीमा पर दोनों देशों की संयुक्त सर्वे टीम के आने तक यथास्थिति रखी जाएगी।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में पिलर संख्या 797/17 एवं 796/1 के बीच नोमैंस लैंड में नेपाली नागरिक नारायण प्रसाद अधिकारी की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची एसएसबी के जवानों से अतिक्रमणकारी व उसके परिजनों की तीखी नोकझोंक हो गई थी। दोनों देशों के अधिकारियों ने मामले को सुलझा लिया था। बुधवार देर शाम एसडीएम निर्मला बिष्ट, सीओ मनोज कुमार ठाकुर, तहसीलदार यूसुफ अली तथा झनकईया थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने भी मौके पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने तय किया कि सीमा पर दोनों देशों की संयुक्त सर्वे टीम के आने तक यथास्थिति रखी जाएगी। तब तक कोई भी नोमैंस लैंड के विवादित स्थल पर खेती का कार्य, छेड़छाड़, खुर्द-बुर्द व अन्य कार्य नहीं करेगा। इस दौरान सीमा पर तैनात एसएसबी के साथ नेपाल पुलिस इंस्पेक्टर बीआर गिरी, एपीएफ इंस्पेक्टर किशन बोरा, सभासद जया बहादुर खड़का, ओम प्रकाश रुखाया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed