{"_id":"6a2da9ce8893bd1b8304d164","slug":"officials-must-resolve-public-grievances-on-a-priority-basis-cm-khatima-news-c-236-1-ktm1001-114734-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं को प्राथमिकता से हल करें अधिकारी : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं को प्राथमिकता से हल करें अधिकारी : सीएम
Sun, 14 Jun 2026 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय में जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को जनता की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। वहां जिपं अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, दायित्वधारी फरजाना बेगम, रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, नंदन सिंह खड़ायत, प्रेम सिंह राणा, सतीश भट्ट, अमित कुमार पांडेय, रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, रंदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी आदि थे।
विज्ञापन