फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officers sis not reached.

अधिकारी और कर्मचारी रहे नदारद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Officers sis not reached.
खटीमा की नौसर ग्राम पंचायत में जागरुकता कार्यक्रम करते अधिकारी व जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : KHATIMA
खटीमा। राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर विभिन्न ग्राम पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नौगवांठग्गू में किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के नहीं आने से कार्यक्रम सफल नहीं हो सका। संस्कार केंद्रों की बैठक में विभिन्न कार्यक्रम किए गए।
विज्ञापन

रविवार को मझोला नोसर, रघुलिया वनगवां, मोहम्मदपुर भुडिया, कंचनपुरी जमौर, बड़िया बरी अंजनिया और खेलड़िया आदि ग्राम पंचायतों में पंचायत राज दिवस मनाया गया। इस दौरान ग्राम पंचायतों के सुचारु रूप से संचालन को गठित नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, प्रशासनिक समिति व जल प्रबंधन एवं जैव विविधता समिति आदि का गठन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। वहां ग्राम प्रधान महेंद्र पाल निषाद, गुरमेज सिंह, महेंद्र पटेल, शमीम अख्तर, कौशल कुमार, खलील अहमद आदि थे। इधर, राप्रावि नौगवांठग्गू के संयुक्त परिसर आयोजित राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम में अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान ललिता राणा सहित कई जनप्रतिनिधि तो कार्यक्रम में आए लेकिन संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी नहीं पहुंचे। सेवा प्रकल्प संस्थान के मीरा बाराह राणा स्मारक समिति की देखरेख में बाल संस्कार केंद्रों के बच्चों को सरस्वती वंदना, गायत्री मंत्र, प्रात: कालीन मंत्र आदि की जानकारी दी गई। वहां राजकिशोर राणा, खंड प्रभारी राजवीर सिंह, खंड प्रमुख मोले सिंह एवं मंगला सिंह, कन्हैया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा नौगवांठग्गू में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर कार्यक्रम में वीडीओ, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को जानकारी देने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा। इसकी जानकारी मिली है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
-असित आनंद, बीडीओ, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed