{"_id":"685ef29cebd8cd092108d0a5","slug":"officers-should-fulfill-their-duties-dm-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-126494-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों को निभाएं अधिकारी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों को निभाएं अधिकारी : डीएम
Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों को उनके दायित्वों का बोध कराया गया। कानून व्यवस्था का जिम्मा एसएसपी को सौंपा गया। संपूर्ण निर्वाचन व्यवस्था का नोडल सीडीओ को बनाया गया।
नोडल कार्मिक सीईओ और नोडल प्रशिक्षण की डीडीओ और नगर आयुक्त रुद्रपुर को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जिला सभागार में नोडल और प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों को बखूबी निभाएंगें व निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व तटस्थ होकर पूर्ण कराएंगे। कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन मोड पर आ जाएं व अपने-अपने कार्यों को समय से पूरा करें।
बैठक में एडीएम पंकज उपाध्याय, सीटीओ डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, नगर आयुक्त नरेश चंद्र दुर्गापाल, डीडीओ सुशील मोहन डोभाल, एसडीएम सीएस चौहान, गौरव पांडेय, सीईओ केएस रावत आदि थे।