फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   officers and Employees were not present in offices

बाजपुर के दफ्तरों में 32 अधिकारी- कर्मचारी मिले गायब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
officers and Employees were not present in offices
खटीमा में खंड विकास कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करतीं एसडीएम निर्मला बिष्ट। - फोटो : KHATIMA
एसडीएम निर्मला बिष्ट ने विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 28 कर्मी अनुपस्थित मिलने पर डीएम को सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान गन्ना सहकारी समिति में कार्यरत 13 कार्मिकों के सापेक्ष 6 कार्मिक, बाल विकास कार्यालय में 12 में से 5, विकासखंड कार्यालय में 13 में नौ, नगरपालिका में 14 में से पांच, एसएमआई कार्यालय में पांच में से दो, मंडी समिति में 17 में एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। बीईओ, उपशिक्षा अधिकारी व सीआरसी कार्यालय में सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। इधर एसडीएम बिष्ट ने बताया कि निरीक्षण में मिले अनुपस्थित कर्मचारियों की रिपोर्ट डीएम को भेज दी गई है। (संवाद)
बाजपुर के दफ्तरों में 32 अधिकारी- कर्मचारी मिले अनुपस्थित
बाजपुर। एसडीएम एपी वाजपेयी औैर तहसीलदार प्रेम सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे क्षेत्र के विभिन्न दफ्तरों में औचक छापामारा। इस दौरान बीईओ, उपशिक्षाधिकारी सहित विभिन्न दफ्तरों में 32 अधिकारी- कर्मचारी गायब मिले।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश पर औचक निरीक्षण के दौरान बीईओ हवलदार प्रसाद, उपशिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट, ब्लॉक संसाधन केंद्र में उमेश चंद राजौरिया, ब्लॉक दफ्तर में अपर सहायक अभियंता केएस कोरंगा, लघु सिंचाई के जेई टीसी दुर्गापाल, लेखाकार गणेश सिंह, सुनीता कश्यप, बाजपुर नगर पालिका ईओ जगदीश चंद्रा, अवर अभियंता सुभाष कुमर, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी के ईओ गणेश सिंह सुयाल, चकबंदी दफ्तर में लिपिक मीरा पंत, मंडी समिति में लेखाकार सरिता, उर्जा निगम में किरन जोशी सहित विभिन्न दफ्तरों में 32 अधिकारी, कर्मचारी गायब मिले। रिपोर्ट डीएम को भेजी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed