फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Officer Rathore will got honour.

बाढ़ में बचाव रेस्क्यू करने वाले पुलिस अफसर, कर्मी होंगे सम्मानित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Officer Rathore will got honour.
रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर। - फोटो : RUDRAPUR
बाढ़ से राहत एवं बचाव के लिए रेस्क्यू में लगे पुलिस अफसर, कर्मी, पीएसी, एसडीआरएफ व एनडीआरएफ के अधिकारियों को हल्द्वानी में सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित करेंगे। रुद्रपुर सीओ सिटी, कोतवाल और एसआई को जीवन रक्षक पदक के लिए डीआईजी पुलिस मुख्यालय से सिफारिश की।
विज्ञापन

मंगलवार को डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि 19 और 20 अक्तूबर को भारी बारिश से रुद्रपुर में कल्याणी नदी का जलस्तर बढ़ गया था। इससे ट्रांजिट कैंप, रवींद्रनगर, जगतपुरा, भूतबंगला, रंपुरा, संजय नगर और खेड़ा में बाढ़ का पानी घुस गया था। बाढ़ आपदा से भूतबंगला, रंपुरा और अन्य स्थानों पर जलभराव और बाढ़ से जनहानी की संभावना बन गई थी। इस पर सीओ सिटी अमित कुमार के नेतृत्व में रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर, रंपुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी पुलिस टीम के साथ राहत बचाव में जुट गए थे।
विज्ञापन

डीआइजी भरणे ने बताया कि पांच सौ से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर संत कबीर पब्लिक स्कूल और जूनियर हाईस्कूल भूतबंगला में ठहराया गया था। इसके अलावा पहाड़गंज क्षेत्र से भी सात सौ लोगों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस सराहनीय काम को देखते हुए बुधवार को हल्द्वानी में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर कोतवाल विक्रम राठौर समेत 20 पुलिस, पीएसी, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के अधिकारियों को मुख्यमंत्री धामी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। डीआईजी ने कहा कि रुद्रपुर सीओ अमित कुमार, कोतवाल विक्रम राठौर और एसआई अनिल जोशी को जीवन रक्षक पदक के लिए पुलिस मुख्यालय पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed