{"_id":"65432ca923ab2cc8e80d5018","slug":"officer-caught-red-handed-taking-bribe-of-rs-10-thousand-in-rudrapur-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बदायूं का रहने वाला है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई: अधिकारी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बदायूं का रहने वाला है आरोपी
Thu, 02 Nov 2023 10:30 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:30 AM IST
सार
रुद्रपुर में युवा कल्याण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार को विजिलेंस टीम ने पीआरडी जवान से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
अश्विनी कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवा कल्याण विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अश्विनी कुमार को विजिलेंस टीम ने पीआरडी जवान से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसने ड्यूटी लगाने के एवज में रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
जवान ने विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की थी कि उसने प्रशासनिक अधिकारी से ड्यूटी लगाने का निवेदन किया था। अश्विनी ने ड्यूटी लगाने की एवज में 15000 रुपये रिश्वत मांगी थी। इसके बाद वह 10,000 रुपये में मान गया और उसकी ड्यूटी अक्तूबर में जिला आबकारी कार्यालय रुद्रपुर में लगा दी गई थी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पारिवारिक समस्या के चलते अपनी ड्यूटी गदरपुर की तरफ लगाने का निवेदन किया था। इसके लिए अश्विनी ने 10,000 और मांगे। विजिलेंस के सीओ अनिल सिंह मनराल ने बताया कि शिकायत सही पाए जाने पर निरीक्षक मनोहर सिंह दसौनी के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर अश्विनी को जवान से 10,000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। अश्विनी कुमार कलक्ट्रेट कालोनी डी-4 रुद्रपुर में रहता है। वह मूलरूप से ग्राम सिकंदराबाद उझानी मुजरिया बदायूं का निवासी है।