{"_id":"588ce6204f1c1b0f71cf4a89","slug":"observers-assumed-the-responsibility-of-the-district-assemblies-nine","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेक्षकों ने संभाला जिले की नौ विधानसभाओं का दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेक्षकों ने संभाला जिले की नौ विधानसभाओं का दायित्व
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते डीएम चंद्रेश कुमार यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को जिले में पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जहां जिला प्रशासन और जिला निर्वाचन विभाग ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है, वहीं भारत निर्वाचन आयोग से भी जिले की नौ विधानसभाओं में प्रेक्षकों की तैनाती कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नामित प्रेक्षकों ने जिले की नौ विधानसभाओं की जिम्मेदारी संभाल ली है। इसकी जानकारी डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने दी।
कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में डीएम चंद्रेश कुमार यादव ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त किए गए जिले में पहुंचे प्रेक्षकों को विधानसभाओं में निगरानी के मद्देनजर तैनात कर दिया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक अरविंद कुमार खटीमा, वेणूधर बेहरा सितारगंज और नानकमत्ता, कृष्ण कुनाल रुद्रपुर और किच्छा, सुरेंद्र कुमार बाजपुर और गदरपुर एवं पूरन चंद जसपुर और काशीपुर की निगरानी करेंगे। डीएम ने बताया कि पूरे जिले की निगरानी के लिए पुलिस प्रेक्षक अनिल कुमार गुप्ता जिले में पहुंच गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए डीएम ने बताया कि जिले में कुल 9798 लाइसेंसी शस्त्र हैं जिनमें से 8 हजार से अधिक शस्त्र जमा किए जा चुके हैं। अवैध शराब पर नियंत्रण पाने के लिए आबकारी, वाणिज्य, वन एवं परिवहन विभाग के कार्मिकों कोे मिलाकर 09 नई टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर संबंधित रिटर्निंग आफिसरों द्वारा जिले में कुल सात लोगों को नोटिस जारी किए गए जिनमें से छह नोटिसों का जवाब आने पर निस्तारण कर दिया गया है जबकि एक पर कार्यवाही चल रही है। इस अवसर पर सीडीओ आलोक कुमार पांडेय, एडीएम प्रताप सिंह शाह और इलागिरी प्रभारी अधिकारी, ओसी एनएस नबियाल, एसडीएम पंकज उपाध्याय और पूरन सिंह राणा व एके मिश्र उपस्थित थे।